सोमवार, 26 अक्टूबर 2020

प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ की सारंगढ में बैठक सम्पन्न

मौहरभाठा कुटेला स्थित सतनाम भवन में प्रदेश सतनामी समाज की महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 25 अक्टूबर 2020 को दोपहर 1:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक आयोजित किया गया इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत सांग, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक मिरी सतनामी विकास परिषद सारंगढ के अध्यक्ष देव कोशले सहित सतनामी समाज के अनेक संगठनो से पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रविवार, 30 सितंबर 2018

भाजपा की मंडल बैठक रेड़ा में संपन्न

28 सितंबर 2018 को शाम 4:00 बजे से ग्राम पंचायत रेड़ा के सामुदायिक भवन में भेड़वन  गुडेली मंडल की एक विशेष बैठक संपन्न हुई जिसमें विधानसभा चुनाव के लिए उड़ीसा से आए प्रभारियों का परिचय हुआ और "मेरा बूथ सबसे मजबूत" के लिए 24 बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा सभी अधूरे कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम बरतुंगा

27 सितंबर 2018 को गणेश विसर्जन के उपलक्ष में ग्राम पंचायत खुडूभाठा के आश्रित ग्राम बरतुंगा में डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

भारत माता पूजन कार्यक्रम

26 सितंबर 2018 को संध्या 7:00 बजे सारंगढ़ नगर के भारत माता चौक पर भारत जोड़ो अभियान के तहत भारत माता का पूजन किया गया इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम विचारी संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

बुधवार, 26 सितंबर 2018

साधु स्वाध्याय संगम के लिए संत हुए रवाना

अखिल भारतीय धर्म जागरण समन्वय द्वारा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित साधु स्वाध्याय संगम के लिए छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में साधु संत शामिल होने पहुंचे 25 सितंबर को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जिला महासमुंद से आए आलेख महिमा पंथ के 22 साधु-संतों के साथ धर्म जागरण समन्वय छत्तीसगढ़ प्रांत के सह संयोजक अभय सिंह जी पुरुषोत्तम अग्रवाल जी अमित तिवारी जी के द्वारा भोजन कराया गया और सफर के लिए भोजन पैकेट दिया गया इस दौरान प्रांत सतराम परियोजना प्रमुख दीनानाथ खूंटे एवं साथी अजय यादव उपस्थित रहे