गुरुवार, 2 दिसंबर 2021

केडार में भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

सारंगढ़ -: आज विधानसभा क्षेत्र सारंगढ़ के केड़ार मंडल में भारतीय जनता पार्टी का कार्यसमिति की  बैठक ग्राम पंचायत भवन छिंद में सम्पन्न हुआ। जिसमे बैठक प्रभारी के रुप में दीनानाथ खूंटे प्रदेश कोषाध्यक्ष अजा मोर्चा उपस्थित रहे। बैठक में दीनानाथ खूंटे जी ने छत्तीसगढ़ में बरदाना की कमी को लेकर राज्य सरकार के ऊपर निशाना साधा एवं बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुवे कहा कि किसानों को परेशान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बारदाने की व्यवस्था नही की है इस बात को जनता समझ रही है । हमे किसानों के साथ खड़ा रहना है, डॉ रमन सिंह जी की सरकार में किसान सुखी और संपन्न थे। आज भुपेश जी की सरकार मैं किसानों को कई समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। हमे बूथ स्तर पर भाजपा की केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाना है, इसकेलिए शक्ति केंद्र को सक्रिय कर बूथ लेवल पर काम करने की जरूरत है। 

 


आज के इस कामकाजी बैठक में मंडल अध्यक्ष चिंताराम साहू , दीनानाथ खूंटे प्रदेश कोषाध्यक्ष अजा मोर्चा छत्तीसगढ़ एवं बैठक प्रभारी, मंडल महामंत्री रमेश तिवारी,बरतराम साहू जिला सह-कोषाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, रामरतन साहू जिला कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा,देवेंद्र रात्रे मंडल अध्यक्ष भेड़वन-गुड़ेली,साहेब राम साहू जिला कार्यसमिति सदस्य, भुनेश्वर चन्द्रा कोसीर मंडल, रामाधार साहू,जयसिंह, रैपाल साहू,उदित राम साहू,जयसिंह सिदार, रामाधीन साहू उपाध्यक्ष भाजयुमो,देवकुमार जाटवर आईटी सेल संयोजक,द्वय महामंत्री भाजयुमो ईश्वर साहू, खिलेश साहू, झगेंद्र साहू कोषाध्यक्ष भाजयुमो,लोचन साहू, महादेव, अनुज कुमार जायसाल मंत्री भाजयुमो, बजरंग साहू,कन्हैया निषाद,वीरेंद्र हरिप्रिय,प्रमोद यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें